हापुड़ में खूब बिकी आतिशबाजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस भले ही आतिशबाजी के परिवहन, भंडारण, खरीद व बिक्री को रोकने का दावा करती रही हो, परंतु दीपावली की रात को आतिशबाजी व पटाखों की आवाज ने पुलिस की कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी। जनपद हापुड़ में चोरी-छिपे करोड़ों रुपए का व्यापार हुआ बताया जाता है। यह आतिशबाजी व पटाखे ऐसे इलाकों से सड़क मार्ग द्वारा लाई गई थी, जहां इन पर प्रतिबंध नहीं है। जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को अवश्य पकड़ा था और आतिशबाजी जब्त की थी, परंतु पुलिस के इस प्रयास को लोगों ने ठेंगा दिखा दिया और दीपावली की देर रात तक ऊंची आवाज वाले पटाखों की आवाजें सुनी गई और आसमान में धुएं के गुब्बार दिखाई दिए।
धंधेबाजों ने भी मौके का लाभ उठाते हुए पटाखे व आतिशबाजी दो गुने दामों पर बेची और पुलिस की चौकसी को ठेंगा दिखाया।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131































