भगवान महावीर स्वामी का 2550वाॅ निर्वाण दिवस मनाया
हापुड सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर रविवार को जैन धर्म के अन्तिम 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का 2550वां निर्वाण महोत्सव मनाया गया। सैकड़ो जैन भक्तों ने मन्दिर जी पहुंच कर निर्वाण लाडू चढाया तथा 2550 दीपक जलाकर पूजा अर्चना की। जैन भक्त अपने घरों से 51-51दीपक लेकर मन्दिर पहुंचे। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि भगवान महावीर का 2550 वां निर्वाण महोत्सव सम्पूर्ण देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने अहिंसा, जियो और जीने दो का सन्देश पूरी मानव जाति को दिया। संरक्षक सुधीर जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन, उपाध्यक्ष नितिन जैन एंव पुलकित जैन, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री सुशील जैन, विकास जैन, सुखमाल जैन, रेणुका जैन, प्रभा जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, आकाश जैन, अर्चित जैन, राजीव जैन, तुषार जैन, भावना जैन, रेखा जैन सहित सैकड़ो जैन भक्त उपस्थित थे।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996































