👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर डिपो को 20 नई बसें मिली है जिससे बस यात्रियों का सफर आसान होगा और रोडवेज डिपो का राजस्व भी बढ़ेगा। इन बसों को विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा। डिपो में अभी तक विभिन्न रूटों पर 88 बसों का संचालन किया जाता है लेकिन यह संख्या यात्रियों के लिए काफी कम है। इसके साथ ही पिछले दिनों छह बसें अपनी समय सीमा को पूरा कर चुकी थी जिससे बसों की संख्या घट गई थी। अब डिपो को शासन ने 20 नई बसें दी है जिन्हें दिल्ली, लखनऊ समेत लंबे रूटों पर भी चलाया जा रहा है। इन बसों के मिलने से गढ़ डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 108 पहुंच गई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























