Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नौ जर्जर सड़कों की मरम्मत होगी। 6 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग सड़कों की मरम्मत कराएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह से कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सलोनी लुहारी मार्ग से रझैटी शिव मंदिर तक 45 लाख, बछलौता ब्रिज से घुंघरला बृजनाथपुर चीनी मिल होते हुए सपनावत परपा मध्य गंग नहर पटरी मार्ग पर 94 लाख रुपए, गिरधरपुर तुमरेल में 43 लाख रुपए, कांकर व अयादनगर में 1.66 लाख, दहिरपुर से भूढ़िया मार्ग पर 45 लख रुपए गांव से खेड़ा से मुबारकपुर बदरखा मार्ग पर 43.90 लाख रुपए, निजामपुर से कस्तला कासिमाबाद, अमीरपुर नगोला होते हुए मोदीनगर मार्ग पर 50.40 लाख रुपए, जखैड़ा से ढ़ोलपुर ननई पलवाड़ा मार्ग पर 62.60 लाख रुपए गढ़ मार्ग से भागलपुर मार्ग पर 67.50 लाख रुपए से मरम्मत कार्य होगा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























