हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने गाजियाबाद निवासी महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला 2021 का है जब कोरोना महामारी के दौरान गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति की नौकरी छूट गई थी। ऐसे में उसने इंदिरापुरम में एक कार्यालय पर पहुंच कर नौकरी शुरू की। महिला का आरोप है कि उसकी मुलाकात नरेंद्र शर्मा और सुमित कुमार से हुई। दोनों ही आरोपी अपनी गाड़ी से उसे हापुड़ के गांव ततारपुर के पास जंगल में नलकूप पर लेकर पहुंचे और जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। साथ ही तमंचे से आतंकित करते हुए दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207































