👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धान की कटाई के बाद अब आलू की बुवाई भी लगभग हो चुकी है। गेहूं की बुवाई अब शुरू हो गई है। ऐसे में डीएपी की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। किसानों की सुविधा के मद्देनजर जनपद हापुड़ में डीएपी की रेक उड़ीसा से आ गई हैं। जिले में 2243 मीट्रिक टन डीएपी भंडारित है। इसके साथ ही 9000 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक भी मौजूद है। किसानों की खतौनी और आधार कार्ड के मिलान के बाद फसल के अनुरूप उर्वरक दिया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर रैक अनलोड कर बफर गोदाम और समितियां पर पहुंचा दी गई है।

दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500





























