हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमरोहा के एक सिरफिरे आशिक ने जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी को फोन कर जबरन शादी करने की धमकी दी। मजनू का भूत उतारने के लिए नाबालिक के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली नाबालिक को अमरोहा निवासी एक युवक ने फोन किया और जबरन शादी की धमकी दी। जब पीड़िता ने अपने पिता को मामले से अवगत कराया तो उसने मजनू का भूत उतारने के लिए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635






























