हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर एक व्यक्ति सड़कों पर घूम रहा था जिसके पैर मैं काफी ज्यादा चोट लगी हुई थी। दर्द से करहाता हुआ यह व्यक्ति ग्रीन वैली गार्डन के आसपास पहुंचा जहां ओलिव इलेक्ट्रिक इंटरप्राइजेज के संचालक सलीम रजा ने पिलखुवा के सिखेड़ा में स्थित अपना घर आश्रम को मामले से अवगत कराया। अपना घर आश्रम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एक गाड़ी के माध्यम से व्यक्ति का उपचार करने के लिए अपने साथ ले गई।
दरअसल एक व्यक्ति सड़क हादसे के दौरान घायल हो गया था जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है जो यहां-वहां भटक रहा है। लोगों से सहयोग लेकर किसी तरह अपना गुजर बसर कर रहा है। चलने में असमर्थ व्यक्ति जब बुलंदशहर रोड पर पहुंचा तो सलीम रजा ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत पिलखुवा के सीखेड़ा स्थित अपना घर आश्रम को सूचित किया और व्यक्ति की मदद की। सूचना मिलने पर आश्रम की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अपने साथ ले गई जो उसका उपचार कराएगी।




























