हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का धंधा जोरों-शोरों से चल रहा है। लोग अपनी जेब गर्म करने के लिए आम जनता को ठग रहे हैं। ताजा मामला जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाने से सामने आया है जहां पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 32 हजार रुपए लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हापुड़ निवासी मोहित बंसल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार मोहित बंसल की माता चित्रा देवी की तबीयत खराब होने पर वर्ष 2022 में उन्हें इलाज के लिए एक मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया जहां तैनात चिकित्सक जुनैद अनवर ने आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की सलाह दी जिसके वह झांसे में आ गए और उन्होंने शिक्षक को 32,000 रुपए दे दिए। इसके बाद फर्जी आयुष्मान कार्ड थमा दिया जिसकी जांच करने के लिए वह जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि आयुष्मान कार्ड फर्जी है। वर्तमान में चिकित्सक गणमुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के ज्ञान संजीवनी अस्पताल में कार्यरत है। मोहित बंसल की तहरीर के आधार पर चिकित्सक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683




























