👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बछलौता मार्ग पर स्थित एक स्कूल की बस शुक्रवार को खराब हो गई जिसके बाद स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से ही बस में धक्का लगवाया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूल वैसे तो अभिभावकों से फीस के रूप में मोटी रकम वसूलते हैं लेकिन सुविधा के नाम पर सभी शून्य है। बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता मार्ग पर स्थित आर्य पब्लिक स्कूल की बस शुक्रवार को खराब हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय स्कूल में पढ़ने वाले नोनीहालों से बस में धक्का लगवा गया जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622





























