हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में दिल्ली लखनऊ हाईवे किनारे स्थित पंचायत घर के सामने शुक्रवार की सुबह ट्रक ने सड़क किनारे खड़े का युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की शिनाख्त मोहल्ला जमाईपुरा निवासी परवेज़ के रूप में हुई है जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
आपको बता दें कि परवेज़ शुक्रवार की सुबह दिल्ली लखनऊ हाईवे किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540

























