हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तैनात टीटीई हंसराज मीणा को रिश्वत लेने के मामले में निलंबित कर दिया गया है जिससे अन्य टीटीई और अधिकारियों में हड़बड़ी की स्थिति बनी हुई है। मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि हंसराज मीणा ने लोगों से रुपए लेकर टिकट बेचे। रिश्वतखोर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
दरअसल 26 अक्टूबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच की गई तो पता चला कि है वीडियो नौचंदी एक्सप्रेस का है जहां पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तैनात टीटीई हंसराज मीणा लोगों से रुपए लेकर उन्हें अवैध रूप से सीट बेच रहा है। आपको बता दें कि सहारनपुर से वाया हापुड़ होते हुए प्रयागराज तक जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री को सीट दिलाने के लिए टीटीई रिश्वत ले रहा था जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने जांच की और मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने टीटीई को निलंबित कर दिया है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























