👁 0 views Views
सपा नेता संजय गर्ग ने राकेश टिकैत से भेंट की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व हापुड़ के प्रमुख टिम्बर व्यवसायी संजय गर्ग ने शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुजफ्फरनगर में शिष्टाचार भेंट की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं व्यक्त की। सपा के साथ सुधाकर सिंह कश्यप भी थे। सपा नेता ने टिकैत के साथ मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है और इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।
बता दें कि सपा नेता संजय गर्ग मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के रुप में प्रबल दावेदार है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


































