हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज हापुड़ में बुधवार को दीपावली के उपलक्ष्य में दीप सज्जा एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के लगभग 400 छात्रों ने भाग लिया जिसमें सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। सीनियर वर्ग में दीप सज्जा में प्रथम स्थान पर झलक, सोनिया सैफी, प्रीत, गुंजन वर्मा, कनक व माया एवं द्वितीय स्थान पर भानवी, ध्रुव अग्रवाल, देवकी, हिमेश शर्मा व गौरी गुप्ता रहे। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में प्रिया, रिया, लक्ष्मी, तनिषा, प्राची व दृष्टि प्रथम स्थान पर और हिमांशी, तनु व मनीष द्वितीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा, रामनरेश शर्मा, मांगेलाल शर्मा एवं रुद्र प्रताप शास्त्री जी ने इस अवसर पर समस्त प्रतिभागी एवं चयनित छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
दीप सज्जा प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती उषा अग्रवाल व रंगोली प्रतियोगिता का संचालन नीति त्यागी ने किया। निर्णायक मंडल में सविता गोयल, अमृता शर्मा व सोनिका शर्मा रहे।



























