एकेटीयू विश्वविद्यालय द्वारा स्पोर्टमीट-2023 के आयोजन में संस्कार ऐजुकेशनल ग्रुप के छात्रो ने बाजी मारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एकेटीयू विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट मीट-2023 प्रतियोगिता बीआईटी कालेज मेरठ में संस्कार ऐजुकेशनल ग्रुप, गाजियाबाद के छात्र-छात्राओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस खेल प्रतियोगिता में कालेज के छात्रों ने हर्ष यादव की कप्तानी में वॉलीवाल में स्वर्ण पदक व छात्राओं में कुमारी छवी की कप्तानी में बास्केट बाल में कॉस्य पदक प्राप्त किया तथा 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्रों में कारिश और छात्राओ मे खुशी ने कॉस्य पदक प्राप्त किया। इन सभी छात्र-छात्राओ को कॉलेज के अध्यापक डी0पी0एस0 राठौर ;टीम मैनेजरद्ध, रस्मी चौधरी व गौरव शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन कर उत्साह बढ़ाया। संस्कार कालेज में भी इन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर डा0 धर्मेन्द्र सिंह, निदेशक-इंजीनियरिंगद्ध, डा0 बबिता कुमार ;निदेशक- फार्मेसीद्ध, महेश शर्मा ;विभागाध्यक्ष-सी0एस0द्ध व अन्य अध्यापकों ने अपनी शुभकामनाऐं दी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065




























