👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के नयाबांस में एक हफ्ते में बुखार के चलते मां और बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। आपको बता दे कि वार्ड नंबर 16 के रहने वाले देवराज की पत्नी 25 वर्षीय कुसुम देवी को 8 दिन पहले बुखार आया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं लगभग आठ दिन पहले कुसुम की 1 वर्ष की पुत्री नंदिनी ने भी बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया था। एक हफ्ते के भीतर दो मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:
























