हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने सरकारी नौकरी का झांसा दिलाकर 40 लाख रूपए हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फर बागड़पुर निवासी गजेंद्र ने सितंबर के महीने में सिंभावली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि गांव अनूपपुर डिबाई के माजरे सुकलमपुरा निवासी सचिन, पूजा, मदन और ओमप्रकाश ने सात लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अपनी बातों में उलझा कर करीब 40 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों ने ना तो पैसे लौटाए और ना ही कहीं नौकरी दिलाई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई जारी है.
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683





























