हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नगर पंचायत पंप के पास बंदरों के आतंक के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। बंदर के कूदने के कारण विद्युत तार आपस में चिपक गए जिसके चलते धमाके के साथ क्षेत्र की सप्लाई भी प्रभावित हो गई। बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद लाइन को चालू किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रही।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ में नगर पंचायत पंप के पास 11,000 की लाइन के तार आपस में चिपक गए। दरअसल बंदर तारों पर उत्पाद मचा रहे थे जिसकी वजह से यह फाल्ट हुआ और इस दौरान क्षेत्र की विद्युत सप्लाई प्रभावित हो गई। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि मौके पर बिजली विभाग की टीम पहुंची और लाइनमैन अनुज, सुशील, दुष्यंत, सचिन आदि ने मिलकर फाल्ट को ढूंढा और उसे दूर किया। दो घंटे बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430


























