हापुड सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में त्यौहारों पर यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रहे और लोगों को कोई परेशानी न हो,इसके मद्देनजर पुलिस ने 10 नवम्बर से 15 नवम्बर तक रूट डायवर्जन किया है।
आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा,भैया दूज पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नगर क्षेत्र हापुड़ में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन 10 नवम्बर.2023 से 15 नवम्बर.2023 तक प्रतिदिन प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक किया जायेगा।वाहन चालक रूट डायवर्जन देखकर ही निकलें।पुलिस ने सभी से सहयोग की अपील की है।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूर-चूर नाम के साथ और भी बहुत कुछ: 9756665683


























