हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मेरठ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल से शनिवार को मीनाक्षी रोड स्थित कार्यालय पर कुछ फरियादी मिले और अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। किसान नूतन त्यागी ने कहा कि आनंद विहार आवासीय योजना में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने गलत तरीके से जमीन का अधिग्रहण किया है जिसकी शिकायत वह कई बार कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं पर अमल नहीं किया गया। अधिकारी लगातार किसानों को परेशान कर रहे हैं।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल के पास पहुंचे किसानों ने कहा कि वह क्षेत्र में लंबे अरसे से रह रहे हैं। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का गठन भी उनके सामने ही हुआ है। ऐसे में एचपीडीए ने आनंद विहार आवासीय योजना में अवैध तरीके से जमीन का अधिग्रहण किया है। अधिग्रहित की गई किसानों की जमीन को वापस दिलाया जाए। इस दौरान नूतन त्यागी, आदेश कुमार, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622





























