हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सिंभावली शुगर मिल में 5 नवंबर से तो बृजनाथपुर शुगर मिल में बुधवार आज से गन्ने की पेराई शुरू होगी। इसके लिए तैयारी की जा रही हैं। दोनों ही शुगर मिलों पर पुरानी चीनी का स्टॉक खत्म हो गया है। ऐसे में करोड़ों रुपए का भुगतान अब नए सत्र में बनने वाली चीनी से ही होगा।
बृजनाथपुर शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार आज से होने जा रहा है जबकि सिंभावली शुगर मिल में 5 नवंबर से गन्ने की पेराई शुरू होगी। इसके लिए मशीनों को रिपेयर भी किया गया है। सिंभावली शुगर मिल पर 138 करोड़ रुपए तो बृजनाथपुर शुगर मिल पर 47 करोड़ रुपए का बकाया है। समय पर भुगतान न होने की वजह से हर साल गन्ने का रकवा भी घटता जा रहा है। शुगर मिल के भंडार में चीनी मिल का स्टॉक भी खत्म हो गया है। दोनों चीनी मिलों में से किसी के पास भी अब स्टॉक नहीं है। ऐसे में नए पेराई सत्र में बनने वाली चीनी की बिक्री के बाद ही भुगतान होगा।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207
























