👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव मतनौरा निवासी अंकित कुमार पुत्र जगदीश सिंह की तहरीर के आधार पर संदीप लल्ले, विजयपाल पुत्र गजराज सिंह, पप्पू सिंह व राजपाल सिंह पुत्रगण चिरंजीव तथा तनिष्क मावी पुत्र राजपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 व 323 में मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि 22 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे अंकित आरोपी जबरन घर में घुसकर अंकित के पिता के साथ मार पिटाई करने लगे। साथ ही संजीव और अंकित दोनों भाइयों को भी जमकर पीटा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















