हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्योहारों के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। ऐसे में जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी भी इस दौरान मैदान में दिखाई दिए जिन्होंने व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त जारी है। पुलिस गलियों में बाइक, पैदल पेट्रोलिंग कर रही है। पुलिस ने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी कीमत पर अफवाहों पर ध्यान ना दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराए।





















