
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को डेंगू के दो नए मरीज मिलने से यह आंकड़ा बढ़कर 126 पहुंच गया है। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके चलते दवाइयों का छिड़काव और साफ-सफाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस वर्ष भी डेंगू के मामले बढ़े हैं। इस साल अभी तक 126 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457
























