नवरात्रों की नवमी पर कन्याओं का पूजन
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड द्वारा किशोरी विकास बालिका केंद्र शक्ति नगर, वेद बालिका सेवा केंद्र, भीमनगर पर रामनवमी को कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित हुए। सेवा भारती मातृमडल की जिलाध्यक्ष शशी गोयल, सेवा भारती के नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा, शक्ती नगर सेवा केन्द्र संचालिका रेनु अग्रवाल, राखी, रश्मी आदि ने कन्याओ को भोजन कराकर गिफ्ट आदि भेट किए। मातृमडल जिलाध्यक्ष शशी गोयल ने कहा कि सेवा भारती कन्या पूजन कार्यक्रमो के माध्यम से समाज मे एकरूपता, समरसता विकसित कर रही है। नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा ने कहा कि सेवा कार्यो मे समय व धन लगाने से मन को सन्तोष, शान्ति मिलती है। हमे अपने परिवार के कार्यो से कुछ समय निकाल कर सेवा कार्यो मे अवश्य ही लगाना चाहिए।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131






















