हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज के एम ए गणित की छात्रा ने 80.45 अंक हासिल कर कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया है। नीनू को मेरठ में आयोजित दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल दिए जाने की घोषणा हुई।
गांव पांची निवासी राजेश त्यागी की पुत्री नीनू ने एमए गणित में 2,000 में से 1,609 अंक हासिल किए हैं। बताया जा रहा है कि सीसीएसयू से जुड़े किसी भी कॉलेज में इतने अंक किसी अन्य छात्र को नहीं मिले। पहले से सूचना न मिलने के कारण नीनू कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी। टॉपर को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर एसएसवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नवीन चंद्र सिंह व अन्य शिक्षकों, छात्रों ने नीनू को बधाई दी है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















