👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की बछलौता रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बाबूगढ़ से बैछलौता होते हुए बुलंदशहर सीमा तक सड़क का निर्माण होगा जिससे आसपास के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। साथ ही हापुड़ से बुलंदशहर आने-जाने वाले लोगों का सफर भी आसान होगा।
नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर लगभग 16 पुलिया है। निर्माण कार्य को गति देने के लिए जेसीबी व अन्य मशीन लगी हुई है। ऐसे में रास्ता बंद किया हुआ है जिससे सड़क का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाए।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






















