हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद परिवर्तन के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित रॉयल प्लाजा में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। परिषद की अध्यक्ष ने कहा कि मां दुर्गा आद्यशक्ति है जो अपने विभिन्न रूपों में सदा संसार का कल्याण करती हैं। इस तरह के कार्यक्रम हमारी संस्कृति को प्रसारित करते हैं। सचिव एड. शिल्पी गर्ग ने कहा कि त्यौहार हमारी सभ्यता के संवर्धक हैं जो सदैव हमारे जीवन में उल्लास भर देते हैं। कोषाध्यक्ष रेखा सिंह एव महिला संयोजिका ने कहा कि मां का दरबार सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करता है। संयोजक नीरू मित्तल, वंदना तायल एवम बबीता गर्ग ने सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ममता अग्रवाल, दीपावली मित्तल, पुनम गुप्ता, मधु अग्रवाल, रीता गर्ग, अवंतिका सिंघल, रेनू गर्ग, नीतू गर्ग, मंजू गर्ग, कविता गुप्ता, प्रीति त्यागी, अर्चना गर्ग, पूजा सिंघल, हिमानी सिंघल, ज्योति सिंह, विनीता चौधरी, सुषमा अग्रवाल, रितु अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, शिखा गर्ग, शैल जिंदल, ममता अरोड़ा, बीना वर्मा, माधवी सिंह, जस्सी सहित महिलाएं मौजूद रही l
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158






















