Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बुधवार को दो ओयो होटलों पर छापामार कार्रवाई की और दो महिलाओं समेत चार को हिरासत में ले लिया। पुलिस की छापा मार कार्रवाई के दौरान हड़कंप की स्थिति दिखाई दी। हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित ओयो होटल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है और सराए एक्ट के बिना अवैध रूप से संचालित होटलों पर लगातार शिकंजा कसा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ब्रजघाट में पुराने बुध बाजार के पास अवैध रूप से संचालित ओयो होटल पर छापा मारा और कार्रवाई की व दो महिलाओं समेत एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया जबकि अल्लाहबख्शपुर के पास दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे संचालित ओयो होटल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की जांच जारी है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















