धान व्यापारियों से हड़ताल से मजदूर हुए बेरोजगार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक किसान द्वारा दो व्यापारियों विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट के विरोध में बुधवार को व्यापारी भी मैदान में आ कूदे और व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर मंडी समिति सचिव के आवास पर धरना देकर नारेबाजी की। व्यापारियों की हड़ताल से बुधवार को धान का कारोबार नहीं हुआ और प्रदेश सरकार को दस लाख रुपए रोजाना के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। श्रमिक भी बेरोजगार होकर इधर-उधर घूम रहे है। व्यापारियों ने दर्ज रिपोर्ट को वापिस लेने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग हाईड्रो, राजीव गर्ग, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, ललित अग्रवाल, बिजेंद्र पंसारी, सुमित कंसल, अमन गुप्ता सहित अनेक व्यापारी बुधवार को हड़ताल पर उतर आए और व्यापारियों पर दर्ज मुकद्दमे वापिस लेने, व्यापारियों की रिपोर्ट दर्ज करने तथा व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर नवीन मंडी परिसर में धरना दिया और नारेबाजी की। इसके बाद व्यापारी वाहनों पर सवार होकर कलैक्ट्रेट पर पहुंचे।
जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने हापुड़ के व्यापारियों को अपने दफ्तर में बुलाया और उनकी समस्याओं को सुना। हापुड़ के व्यापारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। बता दें कि किसान नेता कुशलपाल आर्य ने हापुड़ के दो व्यापारियों राजेंद्र कुमार व नरेश त्यागी के विरुद्ध मारपीट करने तथा नकदी व चैन लूटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























