हापुड़, सीमनअमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कैंप कार्यालय पर सोमवार जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में किसान नेताओं ने मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में गन्ने के बकाए का भुगतान न होने का मामला गर्माया। साथ ही आवारा पशु एवं तहसील गढ़मुक्तेश्वर में तहसील प्रशासन द्वारा किसान मजदूर उत्पीड़न के विरोध में किसानों ने तहसील गढ़मुक्तेश्वर का घेराव कर प्रदर्शन किया और तालाबंदी कर अपनी मांगों को रखा।
धरना स्थल पर किसानों से वार्ता करने पहुंची तहसीलदार सीमा सिंह और किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान नीलम त्यागी, जिला प्रवक्ता कुँवर खुशनूद, जिला उपाध्यक्ष मनोज त्यागी, मुख्य महासचिव इस्तेकर अली,मेरठ मंडल उपाध्यक्ष शब्बू चौधरी, बिजेंद्र प्रधान,नगर महा सचिव, जगबीर सिंह नगर अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष आरिफ अली, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली, शानने आलम मोहम्मदपुर, गुलज़ार अली,प्रदीप चौधरी,अफसार अंसारी हुसैन कमेटी बक्सर अध्यक्ष,अनिसू अंसारी समेत रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ आगमन पर हार्दिक अभिनंदन


























