हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर एक चिकित्सक के भवन का सौदा 18 करोड़ रुपए में हुआ है। इसे एक दवा विक्रेता ने खरीदा है। एक माह पहले यह सौदा 15 करोड़ 80 लाख रुपए में हुआ था। भवन का एरिया करीब 600 वर्ग गज है। इस भवन को बिकवाने में बिचौलिए की खूब मौज आई है।
बता दें कि इस भवन के खरीददार पर रेलवे रोड पर ही करीब 50 करोड़ रुपए मूल्य के भवन हैं तथा धीरखेड़ा में 20 हजार वर्ग गज से भी अधिक की भूमि है। लग्जरी गाड़ियों की लाइन लगी है।
बता दें कि हापुड़ की रेलवे रोड तथा रेलवे रोड से जुड़ी पॉश कॉलोनी में जमीनों के दाम अंधाधुंध बढ़ रहे हैं। उक्त सौदे के बाद रेलवे रोड पर चार लाख रुपये गज से भी ज्यादा के दाम मांगे जा रहे हैं।























