हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीवान पब्लिक स्कूल द्वारा छात्रों को भेजे गए फीस के मैसेज के बाद अभिभावकों ने आज स्कूल का रुख कर लिया। करीब 9-10 अभिभावक आज स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से फीस में कटौती की मांग की। करीब तीन घंटे तक चली इस मीटिंग में अभिभावकों ने एक एप्लीकेशन पर हस्ताक्षर कर छात्रों की फीस में राहत देने की मांग की। पैरेंट्स का कहना है कि स्कूल द्वारा पूरी फीस ली जा रही है जिसमें बिल्डिंग फीस और अन्य फीस भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेनी चाहिए। दरअसल स्कूल द्वारा 11वीं के कुछ छात्रों को एक मैसेज जारी किया गया जिसमें लिखा था कि सितंबर माह की जमा की गई फीस की रसीद लेकर स्कूल पहुंचे वहीं इस मैसेज के बाद पैरेंट्स भड़क गए और स्कूल पहुंच गए जिसके बाद पैरेंट्स ने फीस में थोड़ी राहत देने की मांग को लेकर एक पत्र प्रिंसिपल को दिया। प्रिंसिपल सुनीता बिदानी ने कहा कि स्कूल सरकार की हर गाइडलाइन का पालन करेगा।
























