हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद की दूसरी बोर्ड बैठक हंगामा की भेंट चढ़ गई। सभासदों ने भारी शोरगुल के बीच जमकर हंगामा किया। इस दौरान अधिकांश सभासद तो बैठक छोड़कर ही बाहर निकल गए जिसके चलते मंगलवार को हुई पालिका की बोर्ड बैठक बिना कार्रवाई स्थगित हो गई। बाहर निकलने के बाद भी जमकर हंगामा हुआ। गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया के आग्रह के बाद भी वह वापस नहीं लौटे।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ जिसमें अध्यक्ष राकेश बजरंगी की अध्यक्षता और ईओ मुक्ता सिंह के संचालक में बैठक शुरू हुई। इसी बीच सभासद हंगामे के कारण चीखने चिल्लाने लगे। अधिकांश सभासदों ने कहा कि गत बोर्ड बैठक में पारित हुए प्रस्ताव पर सबसे पहले कार्य करने और फिर उसके बाद बैठक करने की बात कही। पुराने प्रस्ताव पर काम करने की मांग को लेकर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र तेवतिया इस दौरान सभासदों को समझाते हुए नजर आए लेकिन किसी ने एक न सुनी। सभासद ने स्पष्ट कहा कि जब तक पहली बैठक में हुए प्रस्ताव के आधार पर विकास कार्य नहीं कराए जाएंगे तब तक दूसरी बैठक नहीं होगी। इस दौरान सभासद कुसुम यादव, विनय यादव, अरुण गौड़, इकराम कुरैशी, प्रदीप निषाद, धर्मेंद्र, सतीश आदि ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ईओ मुक्त सिंह ने कहा कि पिछली बोर्ड बैठक में स्वीकृत हुए प्रस्ताव पर कार्य न होने का उल्लेख करते हुए अधिकांश सभासद बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























