कांशीराम का मनाया महापरिनिर्वाण दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थल पर सामाजिक लोगों ने एकत्र होकर वरिष्ठ समाजसेवी बाबा रामशरण बौद्ध व लोकेश अकेला के नेतृत्व में काशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया। समाजसेवी एवं सभासद विकास दयाल ने कहा सहाब काशीराम न केवल समाज सुधारक थे बल्कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत रहे हैं। उनकी अगुवाई में समाज अपने हक की बात करना सीखा है। रामशरण बौद्ध ने काशीराम के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और समाज को उनके बताएं रास्ते पर चलने का आह्वान किया। ग्राम ततारपुर से समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने कहा हम सबको काशीराम के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। समाज सेवी कैलाश हल्द्वानी ने कहा काशीराम साहब ने बीएसपी की स्थापना की थी। हम सभी को सब के बताएं मिशन को आगे लेकर चलना चाहिए। इस अवसर पर सभासद विकास दयाल, रामशरण बौद्ध ,लोकेश अकेले, एडवोकेट सोनू कुमार, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार रामपाल आदि सामाजिक लोग मौजूद रहे।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur

























