हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी यशु पुत्र जयकरण का चयन उत्तर प्रदेश की अंदर-19 क्रिकेट टीम में हो गया है जो कि अपना पहला मैच 12 अक्टूबर को दिल्ली में खेलेगा। यशु के पिता का कहना है कि कड़ी मशक्कत के बाद उसने मुकाम हासिल किया है।
सिंभावली के गांव हिम्मतपुर निवासी जयकरण बुलंदशहर के गुलावठी में पैथोलॉजी लैब चलाते हैं जिनका नौ वर्षीय पुत्र यशु को क्रिकेट खेलने का जज्बा है जिसे देखते हुए उन्होंने यशु को मेरठ की भामाशाह पार्क क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया जहां वरिष्ठ कोच संजय रस्तोगी यशु को ट्रेनिंग दे रहे हैं। अपने कोच के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यश का अंदर-14 और अंदर-19 में बेहतरीन प्रदर्शन रहा जिन्होंने कानपुर में हुए अंदर-19 के ट्रायल में भी अपनी जगह पक्की कर ली जो कि अपना पहला मैच 12 अक्टूबर को खेलेंगे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950

























