हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर उनका हल करना है लेकिन कुछ अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें जनता के साथ-साथ, सरकार की मंशा की कोई चिंता ही नहीं है जो कि बेफिक्र होकर संपूर्ण समाधान दिवस का मजाक बनाते हुए दिखाई दिया।

शनिवार को धौलाना तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लोगों की फरियाद सुनी जा रही थी। इसी बीच लघु सिंचाई विभाग का जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार मोबाइल में लूडो खेलते हुआ दिखाई दिया जिसकी वीडियो कैमरे में कैद हो गई। ऐसा लगता है कि सुनील कुमार औपचारिकता निभाने के लिए ही संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा जिसने ऑन ड्यूटी मोबाइल में गेम शुरू कर दिया। यह स्थिति तब है जब सामने जिले के तमाम अधिकारी मौजूद है। उसके बावजूद भी जूनियर इंजीनियर की यह करतूत अपने आप में कई सवाल खड़े करती है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


































