देवरिया व सुलतानपुर के पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने देवरिया में हुए नरसंहार व सुलतानपुर में डा.घनश्याम तिवारी की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए मांग की है कि हत्यारों की सम्पत्ति पर बुलडोजर चलाया जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और दोषियों को कड़ा दंड मिले।
महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंडित विजय शर्मा, विकास शर्मा, प्रेम प्रकाश मिश्रा, मनोहर लाल शर्मा, संजीव शर्मा, रोहित शर्मा, पंडित वेदप्रकाश शर्मा सहित सैकड़ो लोग शनिवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया और देवरिया व सुलतानपुर मे हुई हत्या पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


































