डीएम ने किया कुचेसर रोड चौपला का निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार










डीएम ने किया कुचेसर रोड चौपला का निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा शुक्रवार को जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड पर पहुंची जहां उन्होंने खस्ताहाल सड़क का निरीक्षण किया और लापरवाह अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए। फिलहाल क्षतिग्रस्त सड़क की वजह से लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। लगातार हादसे भी हो रहे हैं और बीमारियों का खतरा भी पनप रहा है।

जिलाधिकारी हापुड़ प्रेरणा शर्मा शुक्रवार को कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड का निरीक्षण करने पहुंची जहां गहरे गड्ढे देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और एनएचएआई के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा का कहना है कि सोमवार से सर्विस रोड को बनाने का कार्य शुरू किया जाए जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आपको बता ते चले कि सर्विस रोड के गहरे गड्ढों के कारण कई लोग हादसो का शिकार हो चुके हैं लेकिन लापरवाह अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। हालत यह है कि यह सर्विस रोड अक्सर तालाब बनी रहती है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को भी परेशानी होती है और व्यापार भी लोगों का चौपट हो रहा है। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान एनएचएआई व पीडब्लयूडी के अधिकारियों के साथ-साथ बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक, यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह व अन्य कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।

वेबसाइट और मोबाइल APP बनवाने के लिए संपर्क करें:  9105245101








  • Related Posts

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

    Read more

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

    तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

    तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट
    error: Content is protected !!