👁 0 views Views
बाइक चोरी की दो वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुआ पुलिस ने बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा कर दो वाहन चोरों को दबोच लिया।पुलिस ने पिलखुआ से चोरी गई दो बाइक व घटना में प्रयुक्त एक आटो बरामद किया है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने थाना क्षेत्र में घटित मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गाजियाबाद के मसूरी के शहजाद व आकिल हैं जिनके कब्जे व निशानदेही पर चोरी की 02 मोटर साइकिल व घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























