हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com ):उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्रीसुनील बंसल ने सोमवार को यहां कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष व जिले सभी कार्यकर्ता कोरोना के नियमों का पालन करते हुए किसानों व नौजवानों संपर्क कर उन्हें बताएं कि केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार देश की व्यापक प्रगति के लिए निरंतर प्रयत्नशील है ।विपक्षी पार्टियों ने आजकल एक एजेंडा चलाया हुआ है जिसमें किसान समृद्धि बिल को किसान विरोधी बिल बताया जा रहा है। भाजपा सरकार किसी भी रुप से न तो किसान विरोधी है और ना ही नौजवान विरोधी ,जिस बिल को कांग्रेस अपने शासन में लाना चाहती थी लेकिन उसकी कमियों की वजह से वह बिल नहीं ला पाई, इस बिल को संशोधित करके मोदी सरकार ने अब केंद्र में लाई है। इससे किसान की दिशा और दशा दोनों ही सुधरेंगे आजादी के इतने वर्ष बाद भी केवल विरोधी सरकार होने, किसानों का ऋण माफ करने के अलावा कोई भी युक्ति ऐसी ही नहीं सुझाई जिसमें किसान की दशा और दिशा में परिवर्तन हो ।यह बिल निश्चित ही किसान को आर्थिक समृद्ध बनाएगा। प्रदेश में विरोधी गुटों ने एक नया एजेंडा चलाया हुआ है जिसमें कहा जा रहा है कि 5 साल के लिए संविदा पर सरकार नौजवानों को नौकरी पर रखेगी परंतु मैं यह बात भी स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ऐसी कोई भी योजना भाजपा सरकार नहीं ला रही है। विरोधी केवल आने वाले चुनावों के लिए माहौल बना रहे हैं क्योंकि उन्हें आज ही स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सूबे में दोबारा बनने जा रही है इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता को उनके क्षेत्र में पूरी मेहनत व लग्न से इस कार्य को कर रहे हैं।उन्होंने ने प्रदेश नेता का सम्मान किया। इसअवसर पर जिला महामंत्री मोहन सिंह, पुनीत गोयल,श्यामेंद्र त्यागी,यशपाल सिंह सिशोसिया, राजेश शर्मा, गढ़ नगर अध्य्क्ष अंकुर त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

























