हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में पुराने मेला रोड किनारे स्थित पौराणिक मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर में रविवार को साधु संतों के दो गुटों मे विवाद हो गया जिसने मारपीट का रूप ले लिया। मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद साधुओं को समझाया और कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आपको बता दें कि मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर के महंत महेश गिरी के ब्रह्मलीन होने के बाद से मंदिर की गाद्दी को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही है। महंत बारहगिरी महाराज ने 16 दिन पहले ब्रह्मलीन हुए गुरु भाई विनोद गिरि की स्मृति में रविवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया। प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे भक्तों ने देखा कि ब्रह्मलीन महंत महेश गिरी की मूर्ति को कक्ष से बाहर निकाल कर धूनी स्थल के पास रखा हुआ है। इसके बाद भक्तों ने मूर्ति को पुनः कक्ष में रख दिया। बताया जा रहा है कि भक्तों ने महंत बारहगिरी को गद्दी पर बिठाते हुए मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंप दी जिसके बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हालातों को संभाला और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























