हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक हापुड़ के विभिन्न क्षेत्र में मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति द्वारा चंडी महारानी की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे चंडी मंदिर से प्रारंभ होगी जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर भक्तों को दर्शन देगी। जानिए कब किस क्षेत्र में पहुंचेगी प्रभात फेरी:
प्रभात फेरी रूट:
15/10/23 रविवार
चण्डी धाम से प्रारम्भ होकर मीनाक्षी रोड से अयोध्यापुरी से तगासराय से रामनिवास इण्टर कॉलिज से ब्रह्मनान वाली गली से बराही मौहल्ला से होते हुए श्री चण्डी धाम पर विश्राम।
16/10/23 सोमवार
श्री चण्डी धाम से प्रारम्भ होकर स्वर्ग आश्रम रोड से लाल कोठी से पाठक आटा चक्की से मजिस्ट्रेट कालोनी से नई मण्डी पक्का बाग से होते हुए श्री चण्डी धाम पर विश्राम।
17/10/23
श्री चण्डी धाम से प्रारम्भ होकर इन्द्रलोक कालोनी से भगवानपुरी से होते हुए श्री चण्डी धाम पर विश्राम।
18/10/23
श्री चण्डी धाम से प्रारम्भ होकर रघुवीर गंज से शान्ति विहार से अशोक कालोनी से मधुबन कालोनी से होते हुए श्री चण्डी धाम पर विश्राम।
19/10/23
श्री चण्डी धाम से प्रारम्भ होकर प्रेमपुरा से अनुपम चौक से ओम पब्लिक स्कूल से शक्ति डेरी से मिलन पार्टी हॉल से होते हुए श्री चण्डी धाम पर विश्राम।
20/10/23
श्री चण्डी धाम से प्रारम्भ होकर जवाहर गंज से आर्यनगर से होते हुए श्री चण्डी धाम पर विश्राम।
21/10/23
श्री चण्डी धाम से प्रारम्भ होकर श्रीनगर (मौलाना आजाद स्कूल) से पटेल नगर से होते हुए श्री चण्डी धाम पर विश्राम।
22/10/23 रविवार
श्री चण्डी धाम से प्रारम्भ होकर तहसील से गोपीपुरा (बाहर) से जैन लोक (बाहर) से कोठी गेट पुलिस चौकी से माता मौहल्ला से मेरठ गेट पुलिस चौकी से होते हुए श्री चण्डी धाम पर विश्राम।
23/10/23
श्री चण्डी धाम से प्रारम्भ होकर राजेन्द्र नगर से राधापुरी विवेक विहार से कलैक्टर गंज (अन्दर ) से होते हुए श्री नवदुर्गा मन्दिर फ्री गंज रोड पर विश्राम।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























