👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डीजल जनरेटर पर लगी पाबंदियों के बाद उद्यमियों ने इसका विरोध किया। अब जनरेटर चलाने के लिए 31 दिसंबर तक छूट दे दी गई है। हालांकि इसके लिए जनरेटर को ड्यूल फ्यूल मोड में बदलना पड़ेगा। इसके बाद ही जनरेटर चलाया जा सकेगा। आपको बता दें कि प्रदूषण को देखते हुए जनरेटर पर लगी पाबंदी से उद्यमी परेशान है। उनका कहना है कि क्षेत्र में ना तो पीएनजी सप्लाई है और ना ही कोई अन्य विकल्प है। ऐसे में उन्हें काफी ज्यादा परेशानी होगी। प्रदूषण विभाग के सहायक अभियंता विपुल कुमार ने बताया कि जनरेटर चलाने पर 31 दिसंबर तक छूट दे दी गई है लेकिन जनरेटर को ड्यूल फ्यूल मोड में बदलना पड़ेगा।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

























