👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं जिससे अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 पहुंच गई है। हालांकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि गंभीर लक्षण डेंगू के मरीजों में नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं और भर्ती करने की व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 316 घरों में डेंगू के लार्वा को नष्ट भी किया। शुक्रवार को छह संदिग्धों का एलिजा टेस्ट पॉजिटिव आया जिससे जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 45 से बढ़कर 51 हो गई है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























