हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर 21 सितंबर को कुछ युवकों ने एक युवक को रास्ते में रोककर जमकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर युवक को पीटने का मामला बेहद गंभीर है। हापुड़ की रेलवे रोड शहर के व्यस्त और प्रमुख मार्गों में से एक है जहां से कुछ ही दूरी पर कोतवाली तथा चौकी दोनों स्थित है। जबकि जगह-जगह पुलिस भी तैनात रहती है। हालांकि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के मोहल्ला सोटावाली निवासी विवेक कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को वह रेलवे रोड पर किसी काम से जा रहा था। तभी मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी सरवगय और स्वर्ग आश्रम रोड निवासी रौनक त्यागी आए जिन्होंने विवेक को रोक लिया और उससे मारपीट कर घायल कर दिया। राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950

























