हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार आज अधिवक्ताओं के महासम्मेलन को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि महासम्मेलन की अनुमति नहीं मिली है लेकिन इसके बावजूद भी अधिवक्ताओं की तैयारी पूरी है।
तहसील चौराहा, अतरपुरा चौराहा, रामलीला ग्राउंड, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड समेत विभिन्न इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि बिना अनुमति महासम्मेलन आयोजित करने वाले अधिवक्ताओं पर पुलिस कार्रवाई के लिए भी तैयार है। वहीं हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के सचिव नरेंद्र शर्मा का कहना है कि हापुड़ बार की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महासम्मेलन सफल होगा।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093
जैन मिलन की ओर से पर्युषण दशलक्षण महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं


























