👁 0 views Views
केन्द्रीय मंत्री ने नारियल तोड़कर किया सड़क का उद्घाटन
हापुड सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय राज्य सड़क एवं परिवहन मंत्री जनरल वी०के० सिंह ने बुधवार को निजामपुर में नारियल तोड़कर सड़क निर्माण के कार्य का उद्घाटन किया।
यह राष्ट्रीय राज मार्ग-24 पर स्थित (कैनाल पटरी) पूठा हसनपुर से हाफिजपुर एवं उबारपुर होते हुए मेरठ बदायूं मार्ग पर रोड मिलता है।केन्द्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सूबे के विकास के लिए संकल्पबध्द है।इस अवसर पर भाजपा का जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, अजीत तोमर, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, VDO श्रीमती श्रुति सिंह, प्रवीण मित्तल व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

























