हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने सोमवार की रात गांव लाखन में दो मकानों को अपना निशाना बनाया जहां से चोर पांच लाख रुपए नकद समेत लाखों रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह परिजनों के जागने पर चोरी का पता चला। चोरी की घटना से गांव वालों में नाराजगी है।
सोमवार की रात परिजन जब सो गए तो गांव लाखन में राकेश और कृष्णपाल के घर में चोरों ने धावा बोला। दीवार कूदकर चोर मकान में दाखिल हुए और उन्होंने कृष्णपाल के मकान से पांच लाख 50 हजार नकद, एक सोने की अंगूठी, चेन, चांदी की पाजेब, एक सोने की नाक का फूल तो वहीं राकेश के मकान से सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, बच्चों के कड़े, चांदी की तगड़ी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























