👁 0 views Views
मेरठ से शराब लेकर आया,पकड़ा गया
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):जनपद में जगह जगह शराब बिक रही है और पुलिस धंधेबाजों को पकड़ भी रही है फिर भी धंधेबाज नहीं मान रहे है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक धंधेबाज को भीम नगर के पास से गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध शराब के 19 पव्वे मिले है।धंधेबाज मेरठ जनपद के गांव सकती का संतराम है।पुलिस ने धंधेबाज को जेल भेज दिया है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर



























